और कोर्ट परिसर में पत्नी व सास को देख बौखला गया पति..
छपरा। सिविल कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब मंडल कारा से प्र
छपरा। सिविल कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब मंडल कारा से प्रताड़ना मामले में एक युवक को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में युवक को गिरफ्तार किया गया था। उसकी ओर से नियमित जमानत आवेदन जिला जज कोर्ट में दाखिल किया गया था जिसे सुनवाई के लिए एडीजे दस के कोर्ट में स्थानांतरित किया गया था। सुलह समझौते के लिए कोर्ट ने पीड़िता पत्नी को भी कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश दिया था। वह अपनी मां के साथ आई हुई थी। न्यायाधीश ने कोर्ट रूम में बंदी युवक और उसकी पत्नी को सामने रखकर पूछताछ की व समझाया। उन्होने कोशिश के लिए एक और समय प्रदान किया। हालांकि युवक को जमानत नहीं मिल पाई। जैसे ही हथकड़ी लगाकर युवक को कोर्ट हाजत ले जाया जा रहा था। उसकी नजर सास पर पड़ी और वह अपनी पत्नी व सास पर बिफर पड़ा। उसने दोनों के बारे में कुछ ऐसे शब्द कहे जिससे मामला और गर्म हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को काबू में कर किसी तरह पुलिस बल उसे हाजत में ले गये। इस घटना के बाद पत्नी की ओर से संबंधित न्यायालय में एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी है। महिला ने अपने पति व अन्य परिजनों पर दहेज को ले प्रताड़ित करने और फेसबुक पर आपत्ति जनक तस्वीर और शब्द पोस्ट करने का आरोप लगाया है।