मढ़ौरा में मुद्रा ऋण के लिए शिविर आयोजित
प्रखंड में विभिन्न जगहों पर शिविर लगा बेरोजगारों को मुद्रा ऋण के संबंध में जानकारी दी गई। भाजपा नेता मनोज ¨सह के नेतृत्व में मढ़ौरा, गौरा, मुबारकपुर, इसरौली, पटेढ़ी, सहित आधा दर्जन गावों में शिविर का आयोजन किया गया।
संसू, मढौरा : प्रखंड में विभिन्न जगहों पर शिविर लगा बेरोजगारों को मुद्रा ऋण के संबंध में जानकारी दी गई। भाजपा नेता मनोज ¨सह के नेतृत्व में मढ़ौरा, गौरा, मुबारकपुर, इसरौली, पटेढ़ी, सहित आधा दर्जन गावों में शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हुई। वहीं दो दिनों में सभी शिविरों में कुल आठ सौ से भी अधिक आवेदन लिए गए हैं। भाजपा नेता मनोज ¨सह ने बताया कि स्थानीय सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर बेरोजगार लोगों को बैंक से मुद्रा ऋण प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही इच्छुक व अहर्ता प्राप्त धारकों के आवेदन भी भरवाए जा रहे हैं। शिविर में मुख्य रूप से कामेश्वर ओझा, पूर्व मुखिया शीलानाथ ¨सह दीपक ¨सह, अनिल ठाकुर, वीरेंद्र बैठा, बबलू मिश्र, शंभू प्रसाद ¨सह, कमलेश ¨सह, श्यामनंदन ¨सह विद्रोही, हरेंद्र ¨सह, बद्री ¨सह, मृत्युंजय ¨सह आदि मौजूद थे।