विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में परीक्षा देने निकली छात्रा प्रेमी संग पहुंची बिहार, एकमा पुलिस से की शादी कराने की मांग  

Published: Tue, 10 Mar 2026 03:45 PM (GMT+05:30)

हरियाणा में परीक्षा देने निकली सारण जिले की एक छात्रा अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दोनों ने एकमा ...और पढ़ें

हरियाणा से बिहार पहुंचा कपल। फोटो एआई जनरेटेड

हरियाणा से बिहार पहुंचा कपल। फोटो एआई जनरेटेड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, एकमा (सारण)। हरियारणा में रह रहे सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र की एक छात्रा परीक्षा देने के बहाने घर से निकलने के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बाद में दोनों युवक-युवती एकमा थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। फिलहाल दोनों को थाना में रखा गया है और मामले की सूचना हरियाणा पुलिस तथा परिजनों को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार एकमा थाना क्षेत्र के परसा गढ़ गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद अपने परिवार के साथ हरियाणा के पालम थाना क्षेत्र के गुरुग्राम के हेड़ा मुहल्ले में किराये के मकान में रहकर नौकरी करते हैं।

इसी दौरान उनकी पुत्री रानी कुमारी 9 मार्च को 11:30 बजे गुरुग्राम के मूला हेड़ा सरकारी स्कूल में परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग चिंतित हो गए।

काफी खोजबीन के बाद भी जब छात्रा का पता नहीं चला तो उसके पिता जितेंद्र प्रसाद ने पालम थाना में सनहा दर्ज कराया। सनहा दर्ज होने के बाद हरियाणा पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई।

पहले से चल रहा था प्रेम प्रसंग

इसी बीच पता चला कि पड़ोस में रहने वाले एकमा थाना क्षेत्र के नगरा गांव निवासी मंटू प्रसाद भी उसी इलाके में किराये के मकान में रहता था। दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण दोनों शादी की नीयत से घर से निकल गए और युवक लड़की को लेकर अपने गांव नगरा पहुंच गया।

बताया जाता है कि घर पहुंचने के बाद परिजनों ने दोनों को पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। इसके बाद युवक मंटू प्रसाद और रानी कुमारी एक साथ एकमा थाना पहुंच गए और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

एकमा पुलिस ने मामले की सूचना हरियाणा के पालम थाना को दे दी है तथा दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया है। फिलहाल दोनों युवक-युवती थाना में हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में कॉपियों की कीमत 12% तक बढ़ी, प्लास्टिक और इलेक्ट्रिक सामान के दाम भी उछले

यह भी पढ़ें- ईरान–इजराइल तनाव की आंच आरा तक? LPG सिलेंडर को लेकर बढ़ी चिंता, एजेंसियों ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं