Move to Jagran APP

शादी के पहले कन्या निरीक्षण के दौरान छत गिरकर लड़की के भाई की मौत, वापस लौटी बारात Saran News

दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में मंगलवार की रात आई बारात में धक्का-मुक्की से लड़की के भाई की छत से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद बारात वापस लौट गई।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 03:42 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 03:42 PM (IST)
शादी के पहले कन्या निरीक्षण के दौरान छत गिरकर लड़की के भाई की मौत, वापस लौटी बारात Saran News
शादी के पहले कन्या निरीक्षण के दौरान छत गिरकर लड़की के भाई की मौत, वापस लौटी बारात Saran News

सारण, जेएनएन। छपरा में मंगलवार की रात एक शादी समारोह में खुशियां चंद मिनट में गम में बदल गईं। बारात तो आई पर लड़की को बिना लिए वापस लौट गई। दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में मंगलवार की रात आई बारात में कन्या-निरीक्षण के दौरान धक्का-मुक्की होने लगी। इसी दौरान छत की रेलिंग से लड़की का भाई गिर गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। दुल्हन के भाई की मौत के बाद शादी के दौरान हंगामा होने लगा। जिसके बाद बिन दुल्हन के ही बात को वापस लौटानी पड़ी।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार बेतिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के तिगरहियां गांव से कोहड़ा गांव में मनोज साह की पुत्री की शादी के लिए बारात आई थी। सभी लोग जश्न में नाच गा रहे थे। मात-पिता भी तैयारियों में लगे थे। बरात आने के बाद द्वार पूजा की रस्म पूरी कर ली गई।

किसी बात को लेकर होने लगी कहासुनी

इसके बाद कन्या निरीक्षण के दौरान छत पर जाने के क्रम में बाराती व शराती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगीऔर धक्का-मुक्की होने लगी। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया। बात-बात में धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

अचानक टूटी छत की रेलिंग

इसी बीच एक दूसरे से भिड़ंत में छत की रेलिंग टूट गई। जिससे लड़की का भाई छत से सीधे नीचे आकर गिर गया। उसके नीचे गिरने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, लेकिन इलाज के लिए लोगों ने अस्पताल में जांच कराई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। छपरा में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.