गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा मोरया का गूंजा जयघोष
छपरा। प्रथम पूज्य देव भगवन गणेश की पूजा अर्चना का पर्व गणेश चतुर्थी हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया।
छपरा। प्रथम पूज्य देव भगवन गणेश की पूजा अर्चना का पर्व गणेश चतुर्थी हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। पूजा को ले हिन्दू युवा संगठन के द्वारा बाबा मकेश्वर नाथ शिव मंदिर मकेर बाजार के प्रांगण में भव्य पंडाल बनाया गया था। जिसमे विघ्न विनाशक लंबोदर गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है । वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहित द्वारा देवगण का आह्वान कर प्रतिस्थापित करने के बाद पूजा का अनुष्ठान प्रारंभ कराया गया। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर संध्या पहर में पट खुलते ही गणपति बाप्पा मोरया के जयघोष से पूरा बाजार गूंजायमान हो गया एवं श्रद्धालु दर्शकों ने पूजा अर्चना शुरू की। इस दौरान पुजारी विनोद मिश्र, हिन्दू युवा संगठन के धीरज जोशी,विक्की कुमार,सहित अन्य कार्यकर्ता श्रद्धालुओं के सेवा में तत्पर दिखे।