भूमि विवाद में मारपीट कर भुसौल व बथान में लगा दी आग
धनौती गांव में रविवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर एक झोपड़ीनुमा बथान एवं भुसौल में आग लगा दी गई। इस बाबत पीड़ित पक्ष की रेणु देवी ने स्थानीय थाने में गांव के ही तीन लोगों को आरोपित किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 05:20 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:35 PM (IST)
संसू, पानापुर: धनौती गांव में रविवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर एक झोपड़ीनुमा बथान एवं भुसौल में आग लगा दी गई। इस बाबत पीड़ित पक्ष की रेणु देवी ने स्थानीय थाने में गांव के ही तीन लोगों को आरोपित किया है। आवेदन में आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे सत्येंद्र सिंह, रामजी सिंह एवं जागा सिंह उनके घर आए। मारपीट की। गले से मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद बथान एवं भुसौल में आग लगा दिए। थानाध्यक्ष मंकेश्वर महतो ने बताया कि पुलिस अधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। मामले की जांच कर वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार विधि सम्मत कार्रवाईकी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें