सेवानिवृत्ति पर अंसारी को मिला रेल पुरुष सम्मान
छपरा जंक्शन पर शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गार्ड पद से अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने वाले एएच अंसारी को भावभीनी विदाई दी गई।
जागरण संवाददाता, छपरा : छपरा जंक्शन पर शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गार्ड पद से अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने वाले एएच अंसारी को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह के विशिष्ट अतिथि वाराणसी मंडल के सीनियर डीएमओ एके यादव तथा स्टेशन निदेशक अर¨वद कुमार पांडेय ने उन्हें रेल पुरुष सम्मान- 2018' से सम्मानित किया।
ये गार्ड के साथ एक मशहूर शायर भी हैं। वक्ताओं ने कहा कि अंसारी कुशल प्रबंधन, व्यवहार कुशल, जुझारूपन एवं रेल कर्मचारियों के कल्याण करने के लिए जाने जाते रहे हैं। ये शुरू से ही रेल यूनियन से जुड़े हैं और वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वाराणसी मंडल के मंडल अध्यक्ष हैं। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक एसके राठौर, जीबीआई गोपेश्वर राय, मुख्य क्रू नियंत्रक, एएम ¨सह, एमए अंसारी, अशोक कुमार ¨सह, प्रेमनाथ ¨सह, बृजेन्द्र कुमार, एआर चौबे, बीएन शर्मा, अशोक कुमार तृतीय, डीएम ¨सह, दुखन राम, एस कुमार आदि ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। छपरा जंक्शन स्थित डॉरमेट्री में आयोजित समारोह में वाराणसी मंडल तथा ईस्ट सेंट्रल रेलवे के गार्ड, कर्मी, पर्यवेक्षक एवं अधिकारी मौजूद थे। अध्यक्षता एएम ¨सह तथा संचालन कन्हैया कुमार ने किया।