अनुमंडल कोर्ट के लिए चयनित भूमि का जिला जज ने किया निरीक्षण
अनुमंडल कोर्ट के भवन निर्माण को लेकर चयनित भूमि का निरीक्षण जिला जज ने किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 04:47 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 04:59 PM (IST)
छपरा मढ़ौरा : अनुमंडल कोर्ट के भवन निर्माण को लेकर चयनित भूमि का निरीक्षण जिला जज कृष्णकांत त्रिपाठी ने शुक्रवार को किया। इसके बाद एसडीओ विनोद कुमार तिवारी, डीसीएलआर रविशंकर शर्मा एवं सीओ रविशंकर पांडेय ने उन्हें चयनित भूमि दिखाने ले गए। प्रखंड कार्यालय से थोड़ी दूरी पर परमेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज के पीछे चयनित भूमि का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद वे छपरा लौट गए। सीओ ने बताया कि अनुमंडल कोर्ट के लिए छह एकड़ भूमि को चिह्नि किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें