Move to Jagran APP

छेड़खानी के बाद भिड़ंत, बेवजह स्कूल को फूंका

तरैया के सरेया बसंत गांव में छेड़खानी के विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के लेागों ने सरकारी स्कूल को आग के हवाले कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 05:55 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 06:16 AM (IST)
छेड़खानी के बाद भिड़ंत, बेवजह स्कूल को फूंका

संवाद सूत्र, तरैया (सारण): थाना क्षेत्र के सरेया बसंत गांव का नोनिया टोली मंगलवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। छेड़खानी के विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर रोड़ेबाजी भी हुई। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलाए गए। एक पक्ष के लोगों ने सरकारी विद्यालय में आग लगा दी। इस विद्यालय को ग्रामीणों ने क्वारंटाइन सेंटर बनाया था। सभी प्रवासी वहां से भागे। घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे। इसके बाद उपद्रव शांत हुआ। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

loksabha election banner

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह में गांव कि कुछ महिलाएं शौच के लिए बाहर गईं थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवक उनसे छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध उनके स्वजनों ने किया तो उनलोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद विवाद बढ़ा। फिर ईट पत्थर चलने लगे। इसी बीच वहां के प्राथमिक विद्यालय में आग लगा दी गई। यहां करीब डेढ़ दर्जन प्रवासी कामगार रहे थे। मारपीट के बाद वे भाग कर गांव चले गए गए। स्कूल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इस बीच अफरातफरी की स्थिति हो गई। विवाद में गांव के चंदेश्वर प्रसाद, रामजी प्रसाद, अशोक राय, निदेश राय, बिट्टू कुमार व रवि कुमार आदि जख्मी हो गए। उनका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया। वहा ंसे रवि कुमार को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा, थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्ष में हुई मारपीट के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। समाचार प्रेषण तक पुलिस घटना स्थल पर जमी हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.