देव कुमार बने भगवान बाजार थानाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार को सोनपुर का कमान
एसपी हरकिशोर राय ने शनिवार को कई थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया है। इंस्पेक्टर देव कुमार को भगवान बाजार का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार को सोनपुर की कमान सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि भगवान बाजार थानाध्यक्ष का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के कारण उनका स्थानांतरण किया गया है।
जागरण संवाददाता, छपरा : एसपी हरकिशोर राय ने शनिवार को कई थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया है। इंस्पेक्टर देव कुमार को भगवान बाजार का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार को सोनपुर की कमान सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि भगवान बाजार थानाध्यक्ष का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के कारण उनका स्थानांतरण किया गया है।
उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर राम सिद्धेश्वर आजाद को पुलिस लाइन में सार्जेंट मेजर इंचार्ज के पद पर भेजा गया है। राकेश रंजन को जनता बाजार का थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। सुजीत दास को रसूलपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। बताते चलें कि 14 नवंबर को दोनों थानाध्यक्षों को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित किया गया था। रसूलपुर थाना में सुजीत दास, संजय कुमार यादव का स्थान लेंगे तथा जनता बाजार थाने में राकेश रंजन मनोज कुमार ¨सह का स्थान लेंगे।
विदित हो कि रसूलपुर में पूर्व सूचना के बाद भी हुई डकैती के कारण रसूलपुर थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया था। जनता बाजार थानाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह पुलिस पर पथराव मामले के नामजद आरोपित के थाना परिसर में पहुंचने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं किए जाने को लेकर कार्रवाई की गई थी।