भूमि मापी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 25 पर प्राथमिकी
भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट की घटना में दस लोग घायल हो गए। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
संसू, तरैया : थाना क्षेत्र के शाहनेवाजपुर गांव में भूमि मापी को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। इसमें दस लोग घायल हो गए। सभी का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। प्रथम पक्ष से आठ पर व द्वितीय पक्ष से 17 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दीपक कुमार, कमलेश महतो, जितेंद्र प्रसाद व कुन्नी लाल महतो उर्फ रामेश्वर महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एक पक्ष से श्रीभगवान प्रसाद ने अपने गांव के ही जितेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार, रूपक कुमार, देव लाल महतो, उपेंद्र प्रसाद, राम कुमार महतो, कमलेश महतो व कुन्नी लाल महतो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि 31 मई की सुबह उसके भूमि के बगल के भूमि का उक्त सभी लोग मापी करवा रहे थे। जब वह अमीन से पूछने गया कि मेरा भूमि कहां तक है तो इसी बात पर उक्त सभी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
द्वितीय पक्ष से कुन्नी लाल महतो उर्फ रामेश्वर महतो ने अपने गांव के ही भरत साह, बिराज साह, गुड्डू साह, पुट्टू साह, बजरंगी साह, कुलदीप साह, श्रीभगवान साह, संतोष साह, अनिल साह, भृगु साह, शोभलाल साह, मंटू साह, लल्लू साह, मनीष साह, नितेश साह, विकलेश साह व रूपलाल साह को आरोपित किया है। उसने भी भूमि की मापी के दौरान मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज की गई है।