Move to Jagran APP

जेईई एडवांस में छपरा के छात्रों ने लहराया परचम

आइआइटी में दाखिले को ले आयोजित ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस -2021 का रिजल्ट शुक्रवार को निकला। सारण के छात्रों का जलवा रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 10:58 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 10:58 PM (IST)
जेईई एडवांस में छपरा के छात्रों ने लहराया परचम

छपरा: आइआइटी में दाखिले को ले आयोजित ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस -2021 का परिणाम शुक्रवार को प्रकाशित कर दिया गया। देश के टाप 23 आइआइटी के 16 हजार सीटों पर नामांकन को लेकर संयुक्त परीक्षा ली गई थी। उसमें इस बार भी छपरा के छात्रों का रिजल्ट बेहतर आया है। रिजल्ट जारी होने के बाद यहां के कोचिग संस्थानों मेंजश्न का माहौल है। जेईई एडवांस के मेरिट लिस्ट के आधार पर देश के अन्य सरकारी एवं निजी इंजीनियरिग कालेजों में भी दाखिला लिया जाएगा। जेईई एडवांस का रिजल्ट आने के बाद छात्रों के घरों में भी खुशी का माहौल है। जेईई एडवांस में सारण जिले के कई विद्यार्थियों का अच्छा रैंकिग आया है।

loksabha election banner

मणी सार्थक :

आल इंडिया रैंक :411

ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन(जेईई) एडवांस -2021 में देश भर में 411 अंक मणी सार्थक को आया है। शहर के गांधी चौक निवासी मधुमिता सिन्हा व रविद्र कुमार सिन्हा के पुत्र मणी सार्थक ने जेईई मेन में 99.96 परसेंटाइल प्राप्त हुआ था। ओबीसी कैटेगरी में उसे आल इंडिया रैकिग 96 है। मां मधुमिता सिन्हा एवं पिता रविद्र कुमार सिन्हा दोनों शिक्षक है। मां बी.सेमिनारी स्कूल छपरा में शिक्षिका है। मणी सार्थक ने मैट्रिक तक की शिक्षा रामकृष्ण मिशन आश्रम झारखंड से की है। उसकी सफलता पर नाना जगन्नाथ प्रसाद सिन्हा ने खुशी व्यक्त किया है। मयंक राज :

आल इंडिया रैंक :8694

जेईई एडवांस में मयंक राज को आल इंडिया रैकिंग 8694 आया है। वहीं ओबोसी कैटेगरी में 1667 रैंक है। शहर के दालदली बाजार निवासी व मध्य विद्यालय केरवा फेनहरा इसुआपुर के शिक्षक मनोज कुमार एवं ज्योति गुप्ता के पुत्र मयंक राज के इस सफलता पर परिवार में जश्न का माहौल है। वह अपनी सफलता स्व. रामसेवक प्रसाद एवं माता- पिता और गुरूजन को देता है। स्वजनों में खुशी का माहौल है। कशिश :

आल इंडिया रैंक : 8336

जयप्रकाश महिला कालेज के अतिथि प्राध्यापक डा.अमरेंद्र कुमार सिंह एवं मनोरमा सिंह की पुत्री कशिश ने जेईई एडवासं में सफलता प्राप्त किया है। कशिश की सफलता पर दादा व जेपीयू के पूर्व सिडिकेट सदस्य प्रो. वैद्यनाथ सिंह एवं दादी सुनैना देवी खुश है। वह छपरा में ही रहकर पढ़ाई की और सफलता प्राप्त की है। आदित्य कौशिक :

आल इंडिया रैंक : 2246

शहर के साधनपुरी मोहल्ले के निवासी सदर अस्पताल के रिटायर्ड डीएस डा शम्भू नाथ सिंह व गृहिणी पूनम रानी सिंह के भतीजा आदित्य कौशिक ने आइआइटी एडवांस की परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। आदित्य का आल इंडिया रैकिग 2246 है। दवा कारोबारी पिता अभिमन्यु कुमार सिंह व गृहिणी संगीता सिंह के पुत्र आदित्य कौशिक ने सैनिक स्कूल झुमरीतिलैया से अपनी पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद सेल्फ स्टडी से ही आइआइटी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की। आदित्य के माता-पिता भी अपने लाड़ले की सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं। माता-पिता ने कहा कि आदित्य कौशिक के बड़े पापा डा. शंभू नाथ सिंह व बड़ी मां पूनम रानी सिंह ने हमेशा प्रोत्साहित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.