विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुबह 3 बजे अचानक छपरा जेल में घुसी अफसरों की टीम, सभी वार्ड और बैरक खंगाले; तलाशी में क्या मिला?

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:37 AM (IST)

छपरा मंडल कारा में शुक्रवार सुबह पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। गहन तलाशी के बावजूद कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला, जिसका उद्देश्य जेल में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना था।

छपरा मंडल कारा में छापेमारी के बाद उपस्थित प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी। सौ.पुलिस प्रशासन

छपरा मंडल कारा में छापेमारी के बाद उपस्थित प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी। सौ.पुलिस प्रशासन

HighLights

  1. पुलिस और जिला प्रशासन ने छपरा जेल में संयुक्त छापेमारी की।

  2. जेल के सभी वार्डों, बैरकों और अस्पताल की गहन तलाशी ली गई।

  3. तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।

जागरण संवाददाता, छपरा। छपरा मंडल कारा में शुक्रवार की सुबह तीन बजे पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। 

तड़के हुई इस कार्रवाई से जेल के अंदर हड़कंप मच गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार और सिटी एसपी राजकिशोर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में सघन छापेमारी की गई। हालांकि तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला

बंदी वार्ड से अस्पताल तक खंगाला

बड़ी संख्‍या में पुलिस टीम के साथ पहुंची अधिकारियों की टीम ने कारा में गहन जांच-पड़ताल की।  जेल के सभी बंदी वार्ड, बैरक, अस्पताल, भंडार गृह और स्नानागार की सघन तलाशी ली गई।

टीम ने जेल परिसर के संवेदनशील स्थानों को भी खंगाला। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) छपरा सदर-1 सुमित शेखर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने की कवायद

छापेमारी का उद्देश्य जेल के अंदर आपराधिक गतिविधियों की संभावना को खत्म करना था। प्रतिबंधित और अवैध सामान के प्रवेश, भंडारण तथा इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने कारा की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। व‍िभ‍िन्‍न पहलुओं पर गहन छानबीन कर जरूरी निर्देश दिए। 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता

सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) नितेश कुमार ने कहा कि कारा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। औचक निरीक्षण और विशेष छापेमारी से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जेल के भीतर से किसी आपराधिक गतिविधि का संचालन नहीं हो।

प्रतिबंधित वस्तुओं के इस्तेमाल की कोई गुंजाइश न रहे, इसके लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आज जांच-पड़ताल की गई। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।