विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhapra News: छपरा में नकली पनीर की आशंका पर छापा, 10 होटलों-रेस्टोरेंट से नमूने जब्त

Published: Fri, 09 Jan 2026 07:44 PM (IST)

छपरा में नकली पनीर की शिकायतों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य संरक्षा विभाग ने ...और पढ़ें

छपरा में नकली पनीर की आशंका पर छापा, 10 होटलों-रेस्टोरेंट से नमूने जब्त (प्रतीकात्मक तस्वीर)

छपरा में नकली पनीर की आशंका पर छापा, 10 होटलों-रेस्टोरेंट से नमूने जब्त (प्रतीकात्मक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, छपरा। छपरा के बाजार में असली पनीर के नाम पर नकली पनीर बेचे जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर खाद्य संरक्षा विभाग ने शुक्रवार को छपरा शहर के विभिन्न इलाकों में औचक छापेमारी की। इस दौरान 10 होटलों व रेस्टोरेंट से पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

सहायक अभिहित अधिकारी सह खाद्य संरक्षा अधिकारी नारायण राम ने बताया कि प्रशासन को सूचना मिली थी कि कुछ प्रतिष्ठानों पर नकली पनीर परोसा जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को छपरा बाजार क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान होटल मयूर रेस्टोरेंट (अंबेडकर चौक), एच.एम. ग्रैंड (एसएन पथ), आरेंज फ्लेम (नगर पालिका चौक), शांति लाल रेस्टोरेंट (कचहरी स्टेशन), प्यासा फास्ट फूड, सागर फास्ट फूड, कोलकाता बिरयानी, भारत होटल (थाना चौक) और अरब फास्ट फूड से पनीर के नमूने एकत्र कर जांच हेतु भेजे गए।

वहीं, मौना चौक स्थित गुड्डू राय की दुकान से लगभग दो किलो पनीर को मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा एच.एम. ग्रैंड रेस्टोरेंट में खाद्य अनुज्ञप्ति नहीं पाई गई, जिस पर संचालक को शीघ्र अनुज्ञप्ति लेने का निर्देश दिया गया।

खाद्य संरक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि पनीर खाद्य मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियमन 2011 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से होटल व रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मचा है, वहीं आम उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।