शिवम एवं सुहानी बने शतरंज प्रतियोगिता के विजेता
शहर के सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सभागार में चल रहे जिलास्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में बालक वर्ग का खिताब शिवम आनंद ने तथा बालिका वर्ग का खिताब सुहानी प्रिया ने जीता।
छपरा : शहर के सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सभागार में चल रहे जिलास्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में बालक वर्ग का खिताब शिवम आनंद ने तथा बालिका वर्ग का खिताब सुहानी प्रिया ने जीता। विजेता खिलाड़ियों को निदेशक हरेंद्र ¨सह, वॉलीबाल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रमोद कुमार ¨सह एवं प्राचार्य मुरारी ¨सह ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन संयोजक विकास कुमार ¨सह ने जबकि अतिथियों का स्वागत संघ के सचिव मनोज कुमार वर्मा संकल्प व आयोजन सचिव यशपाल कुमार ¨सह ने की। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष विक्की आनंद ने किया। शतरंज प्रतियोगिता में
मुख्य निर्णायक सौरभ भारती थे। इस अवसर पर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव अमित सौरव, देवकुमार ¨सह, श्वेतांक राय पप्पू समेत कई खेल प्रेमी मौजूद थे।
इनसेट :
प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे :
बालक वर्ग :
1. शिवम आनंद
2.सागर कुमार
3.रणधीर कुमार ¨सह
4.प्रेम कुमार
5. आयुष कुमार
6. अमनदीप चौहान
7.राजशेखर
8.सौरव कुमार ¨सह
9.दानिश राजा
10. विराट कुमार गुप्ता बालिका वर्ग :
1.सुहानी प्रिया
2. भूमि गिरी
3. सान्या
4.श्रेया सोनी
5. वर्षा स्वराज
6. खुशी
7. तान्या
8. श्रेया त्रिवेदी
9. अनिशा मिश्रा
10. निहारिका ¨सह