भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने मनाया पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालयों व अन्य स्थानों पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।
फोटो 6 सीपीआर 21
जागरण टीम, छपरा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापकों में शामिल डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय सहित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कमल निवासी वाला पार्टी का झंडा लहरा कर इसकी नीतियों पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक ने आवासीय परिसर में मनाया पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस
संसू, गड़खा : कोरोना वायरस के तीव्र संक्रमण को देख पीएम के आह्वान पर हुए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण गड़खा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने सोमवार को अपने आवासीय परिसर में ही सीमित समर्थकों स्वजनों के साथ भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इसकी जानकारी देते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि हर नागरिक को अपना एवं अपने स्वजनों के साथ ही समाज के जीवन रक्षा के लिए वर्तमान हालात में अपने घरों में रहना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार दशकों से उपेक्षा का दंश झेल रही बड़ी आबादी के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। सोशल डिस्टेंसिग के दायरे में मनाया स्थापना दिवस
संसू, मकेर : मंडल के भाजपा कर्यकर्ताओं ने सोमवार को मंडल कार्यालय में स्थापना दिवस सादगी के साथ सोशल डिस्टेंसिग के दायरे में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉ सुचिद्र साह, निरंजन शर्मा,अतुल श्रीवास्तव,नंदन गुप्ता,अशोक साह, सुनील कुमार उर्फ टाइगर,चंदन कुमार,संतोष कुमार आदि शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
संसू, मढ़ौरा: मढ़ौरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी सहित डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर कमल निशान वाला पार्टी का झंडा फहराया। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कामेश्वर ओझा, मनोज सिंह, नगर अध्यक्ष रामशंकर प्रसाद, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश कुमार उजाला, संतोष कुमार महतो, अर्पण कुमार, चंदेश्वर राय, मनोज ग्वाला, गणेश सिंह, आदित्य सिंह, अर्जुन साह, गोलू कुमार आदि उपस्थित थे।
संसू, डोरीगंज : सदर प्रखंड के भाजपा नेताओं ने स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी की स्थापना एवं विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताओं को याद किया। मंडल अध्यक्ष हरेश्वर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविद सिंह , राजेश सिंह , विनय सिंह सहित अनेक नेताओं ने अपने आवास पर ही पार्टी का स्थापना दिवस मनाया ।
सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश से भोजन का वितरण :
लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए, सारण के सांसद सह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी के निर्देशानुसार भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा के युवा नेता सह रिविलगंज प्रखंड प्रमुख राहुल राज के द्वारा भोजन वितरण की व्यवस्था की गई। यह कार्य सदर प्रखंड के साढा पंचायत के खेमाजी टोला नट बस्ती समेत आस पास के दलित बस्ती में हुआ। भाजपा के अन्त्योदय के सिद्धांत का पालन करते हुए ,कार्यकर्ताओं ने यह भी शपथ लिया कि अपने आस पास या अपने जानकारी में किसी को भी इस वैश्विक आपदा कि घड़ी में हम भूखे नहीं सोने देंगे। मौके पर अभय कुमार सिंह, राजनाथ सिंह उर्फ राजू सिंह, विनोद मांझी शिक्षक, प्रकाश सिंह, निर्भय सिंह, पूर्व मुखिया लालबाबू साह,अभाक्षम के संदीप सिंह , रवि प्रताप राठौड़,बीरेंद्र ठाकुर तथा अन्य कई युवा समाज सेवी उपस्थित थे।