Move to Jagran APP

छपरा में जलजमाव के लिए नगर निगम ने बुडको को बताया दोषी

मानसून की वर्षा से शहर में हुए जलजमाव के लिए नगर निगम प्रशासन ने डबल डेकर निर्माण एजेंसी एवं वुडको को दोषी बताया है। इसको लेकर उन्हें जलजमाव खत्म करने के लिए पत्र लिखेगा। बरसात में जलजमाव खत्म करने के लिए नगर निगम ने धावा दल भी गठित किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 10:22 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 10:22 PM (IST)
छपरा में जलजमाव के लिए नगर निगम ने बुडको को बताया दोषी
छपरा में जलजमाव के लिए नगर निगम ने बुडको को बताया दोषी

सारण। मानसून की वर्षा से शहर में हुए जलजमाव के लिए नगर निगम प्रशासन ने डबल डेकर निर्माण एजेंसी एवं वुडको को दोषी बताया है। इसको लेकर उन्हें जलजमाव खत्म करने के लिए पत्र लिखेगा। बरसात में जलजमाव खत्म करने के लिए नगर निगम ने धावा दल भी गठित किया है। वह 10 घंटा में जलजमाव खत्म करेगा। यह निर्णय नगर निगम की मेयर सुनीता देवी के कार्यालय में गुरुवार को स्वच्छता को लेकर हुई बैठक में लिया गया। बरसात में जलजमाव न हो, इसके लिए बचे हुए वार्ड एवं मुख्य नाला की कटिग कार्य युद्ध स्तर पर करने का निर्णय लिया गया। शहर में मच्छर के प्रकोप को देखते हुए वार्ड वार फागिग नियमित रूप से करने का आदेश दिया गया। इसके अलावा नगर विकास प्रमंडल -01 के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर पूर्व के बोर्ड की बैठक में भी नल -जल योजना के कारण सड़क में खुदाई करने से लोगों को परेशानी होने की बात कही गई है। मेयर ने पत्र में कहा है कि पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई की गई है। वहां जलजमाव हो रहा है। बैठक में मेयर सुनीता देवी, नगर प्रबंधक सेराज आसिफ, लेखापाल तारकेश्वर मिश्रा, सफाई निरीक्षक असगर अली, रमेश पांडेय, संजय राम, असगर अली दो, पृथ्वी नाथ यादव, कंचन कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य, तदर्थ समिति सदस्य संतोष कुमार, शत्रुघ्न राय उर्फ नन्हे राय आदि मौजूद थे। इनसेट :

loksabha election banner

छपरा में डोर टू डोर आज से उठेगा कचरा, दो एजेंसी चयनित

जासं, छपरा : कचरा प्रबंधन के लिए नगर निगम डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू कर रहा है। एक जुलाई ने दो नई सफाई एजेंसी डोर - टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू करेगी। इसकी शुरूआत मेयर सुनीता देवी एवं नगर आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय हरी झंडी दिखाकर टीम को वार्डो में रवाना करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.