Move to Jagran APP

मंडप में दूल्हा नहीं गिन सका नोट, दुल्हन ने कहा- वापस जाओ, नहीं करनी शादी

गाजे-बाजे के साथ दूल्हा बारात लेकर दुल्हन को ब्याहने पहुंचा, शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। दुल्हन को शक हुआ कि दूल्हा मंदबुद्धि है और शक सही निकला, उसने शादी से इन्‍कार कर दिया।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 07 May 2018 12:05 PM (IST)Updated: Tue, 08 May 2018 11:29 PM (IST)
मंडप में दूल्हा नहीं गिन सका नोट, दुल्हन ने कहा- वापस जाओ, नहीं करनी शादी
मंडप में दूल्हा नहीं गिन सका नोट, दुल्हन ने कहा- वापस जाओ, नहीं करनी शादी

 सारण [जेएनएन]। घर में शादी थी। दुल्हन की खुशी चरम पर थी। तय समय पर बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची।  विधि के अनुसार द्वार पूजा,जयमाला के बाद वरनेत की रश्म पूरी हुई। दूल्हा भी शादी करने उत्साह से मंडप में पहुंचा। तभी दुल्हन को दूल्हे के असमान्य होने का संदेह हो गया।

loksabha election banner

फिर लड़की ने बिना देर किए अपना फैसला सुना दिया और बरात बिन दुल्हन के वापस लौट गई। घटना थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण पंचायत के डोमन छपरा गांव की हैं। जहां सकलदेव राय की पुत्री राधा कुमारी की शादी दानापुर के हेतनपुर गांव के रामशंकर राय के पुत्र अरविन्द कुमार से तय हुई थी।

शनिवार को वर पक्ष गाजे बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचे थे। बारात दरवाजे पर पहुंची। द्वार पूजा की रस्‍म हुई,जयमाल और बरनेत भी हुआ। इसी दौरान लड़की को भनक लग गई कि लड़का देखने में मंद बुद्धि जैसा दिख रहा है। बाद में जब दूल्हा शादी करने मंडप में पहुंचा तो महिलाओं ने उसे नोट देकर गिनती करने को कहा। वह नोट नहीं गिन सका।
इस पर पर लड़की पक्ष के लोग भड़क  गए।  इसी बीच दुल्हन ने आंगन में आकर शादी करने से इन्‍कार कर दिया।  सुबह दोनों तरफ से मुखिया व सरपंच की उपस्थिति में पंचायत हुई  और वर पक्ष वाले अपना गहना लेकर तिलक का समान लौटा दिए और बिन दुल्हन के वापस लौट गए। रविवार को समाज के सहयोग से लड़की की पसंद के दूसरे लड़के के साथ धूमधाम से शादी संपन्न हो गई । 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.