हाइटेंशन तार की चपेट में आकर किशोर झुलसा
गड़खा प्रखंड के मदनपुर गांव में 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से एक किशोर झुलस गया। परिजन इलाज के लिए उसे छपरा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।
छत के काफी निकट से जा रहा है तार
डोरीगंज : गड़खा प्रखंड के मदनपुर गांव में 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से एक किशोर झुलस गया। परिजन इलाज के लिए उसे छपरा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी बालक विशुनपुरा पंचायत के जलालपुर गांव निवासी राजेश कुमार ¨सह का 12 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार ¨सह है। वह अपनी दादी के मायके मदनपुर गांव में सुबोध ¨सह के घर आया था। शनिवार की शाम वह छत पर खेल रहा था। तभी तेज हवा के दौरान छत से काफी कम ऊंचाई से गुजर रहा 11 हजार केवीए के तार की चपेट में आ गया। वह बुरी तरह झुलस गया।
घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि कहीं-कहीं तो महज दो से ढाई फीट ऊपर से तार गुजरा हुआ है। हमेशा खतरे का अंदेशा बना रहता है। इसके लिए अनेकों बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाई नही हुई। जे ई रोहित राज ने बताया कि ऐसी किसी दुर्घटना की जानकारी हमें नहीं है। अगर नंगा तार घर के नजदीक से गया है तो वहां इंसुलेटेड कवर युक्त तार का उपयोग किया जाएगा।