मशरक में पांच वर्षीय बालक की डूबने से मौत
कवलपुरा गांव स्थित तालाब में डूबने से शुक्रवार की शाम 5 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक विवेकानंद सिंह का पुत्र रुद्र प्रताप था।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:13 PM (IST)
संवाद सूत्र, मशरक : कवलपुरा गांव स्थित तालाब में डूबने से शुक्रवार की शाम 5 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक विवेकानंद सिंह का पुत्र रुद्र प्रताप था।
बताया जाता है कि वह साइकिल चलाना सीख रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह तालाब में जा गिरा। साथी बच्चों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे तालाब से बाहर निकाला। अचेत अवस्था में उसे परिजन मशरक पीएचसी लाए। डॉक्टर के वहां नहीं रहने पर उसे एक निजी क्लीनिक ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से कोहराम मच गया। विवेकानंद के घर में उनके चचेरे भाई की शादी को ले उत्सवी माहौल था। इस बीच रुद्रप्रताप की मौत ने माहौल को गमगीन कर दिया। 15 अप्रैल को तिलक समारोह था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें