क्रिकेट खेलने जा रहे लड़कों पर बम-गोली से हमला, दो घायल
अख्तियारपुर नदी किनारे स्थित मैदान में क्रिकेट खेलने जा रहे मैकी गांव के दो लड़कों पर सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने बम एवं गोली से हमला कर दिया। इसमें दोनों लड़के घायल हो गए। फोरलेन की ओर से गोली चलने व लड़कों के चिल्लाने की आवाज पर लोग दौड़कर वहां पहुंचे। इसकी सूचना गड़खा थाना को दी। जानकारी मिलते ही गड़खा थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा दल बल के साथ पहुंचे। इस क्रम में दोनों पक्ष के लोगों का जमावड़ा हो गया। तनाव की स्थिति हो गई। इसकी सूचना पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अमनौर, भेल्दी एवं खैरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसडीपीओ अजय कुमार ¨सह भी पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
संसू,गड़खा : अख्तियारपुर नदी किनारे स्थित मैदान में क्रिकेट खेलने जा रहे मैकी गांव के दो लड़कों पर सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने बम एवं गोली से हमला कर दिया। इसमें दोनों लड़के घायल हो गए। फोरलेन की ओर से गोली चलने व लड़कों के चिल्लाने की आवाज पर लोग दौड़कर वहां पहुंचे। इसकी सूचना गड़खा थाना को दी। जानकारी मिलते ही गड़खा थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा दल बल के साथ पहुंचे। इस क्रम में दोनों पक्ष के लोगों का जमावड़ा हो गया। तनाव की स्थिति हो गई। इसकी सूचना पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अमनौर, भेल्दी एवं खैरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसडीपीओ अजय कुमार ¨सह भी पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इस दौरान वहां से एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया। इस मामले में मैकी गांव निवासी रितिक कुमार के आवेदन पर गड़खा थाने में मैकी पश्चिम उधियान टोला निवासी उपेंद्र ¨सह, राजेश कुमार ¨सह, अमरजीत कुमार एवं एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्राथमिकी में रितिक ने बताया है कि वह अपने दोस्त प्रदीप कुमार के साथ क्रिकेट खेलने अख्तियारपुर नदी किनारे स्थित मैदान की ओर जा रहा था। तभी वहां बाइक से उपेंद्र कुमार ¨सह, राजेश कुमार ¨सह एवं अमरजीत सहित चार लोग पहुंचे। गोली मारने का आदेश उपेंद्र ¨सह ने दिया। इसके साथ ही चारों बम व गोली से हमला करने लगे। हम दोनों चिल्लाते हुए वहां से भागने लगे। शोर सुन कर गांव के लोगों को करीब आते देख वे लोग भाग गए।
इस संबंध में एसडीपीओ अजय कुमार ¨सह ने कहा कि क्रिकेट खेलने के दौरान किसी बात को ले एक ही गांव के दो टोले के लड़कों के बीच हुए विवाद हो गया। फिलहाल हालात नियंत्रण में है। इस मामले में एक पक्ष की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गड़खा पुलिस व ग्रामीणों के बीच कहासुनी होने की खबर के बाबत एसडीपीओ ने कहा कि इस संबंध में कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है।