ब्राह्मण महासभा की बैठक में प्रखंड इकाई का हुआ गठन
इसुआपुर बाजार स्थित धर्मशाला परिसर में रविवार को ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले पूर्व प्राचार्य आचार्य रामेश्वर द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मशरक, इसुआपुर तथा बनियापुर प्रखंड के लोग शामिल हुए।
संसू, इसुआपुर : इसुआपुर बाजार स्थित धर्मशाला परिसर में रविवार को ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले पूर्व प्राचार्य आचार्य रामेश्वर द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मशरक, इसुआपुर तथा बनियापुर प्रखंड के लोग शामिल हुए। मौके पर प्रखंड इकाई का गठन किया गया। गोपाल चतुर्वेदी को अध्यक्ष, नंदकिशोर चौबे को कार्यकारी अध्यक्ष, मधु चौबे को कोषाध्यक्ष तथा देवनारायण चौबे को मुख्य संरक्षक चुना गया। वहीं उपाध्याक्ष पद पर वीरेन्द्र तिवारी, कमलाकांत तिवारी, इन्द्रदेव ओझा, राजकुमार उपाध्याय, नवनीत उपाध्याय तथा मुख्य सचिव के लिए संजय तिवारी व नीरज उपाध्याय का चयन किया गया। वहीं मिथिलेश चौबे को महासचिव, अशोक त्रिवेदी को सचिव तथा मनोज तिवारी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस मौके आचार्य नंदकिशोर तिवारी, तारकेश्वर पाण्डेय, तरूणजी, मनोरंजन पाण्डेय, नीलकमल उपाध्याय, अलख पाण्डेय, सुमन शास्त्री व राकेश तिवारी ने विचार रखे।