बिहार महिला रोजगार योजना: सारण की 83 हजार महिलाओं को मिली पहली किस्त, खाते में आए 10-10 हजार रुपये
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की ...और पढ़ें

सारण में 83,103 महिलाओं के खाते में पहुंची स्वरोजगार की पहली किस्त (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, छपरा। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Bihar Mahila Rojgar Yojana) के तहत सोमवार को राज्य की 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की प्रथम किस्त अंतरण की गई। यह राशि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जारी की गई।
इस अवसर पर सारण जिले की 83,103 महिलाओं को भी योजना का लाभ प्राप्त हुआ, जिससे जिले में उत्साह का माहौल देखा गया।
जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार, छपरा में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्टिंग के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित रहीं।
पहली किस्त में मिले 10000 रुपये
अधिकारियों ने बताया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 10 हजार रुपये की प्रथम किस्त से महिलाएं लघु व्यवसाय, दुग्ध उत्पादन, सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, पशुपालन अथवा अन्य स्वरोजगार गतिविधियों की शुरुआत कर सकेंगी।
जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनें और अपने परिवार की आय में सहयोग दें। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे राशि का उपयोग उत्पादक कार्यों में करें तथा समूह आधारित उद्यम को प्राथमिकता दें।
अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि प्रथम किस्त से सफलतापूर्वक व्यवसाय स्थापित करने वाली महिलाओं को उनके उद्यम के विस्तार के लिए 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इससे जिले में महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
