विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हमरा बहुत दिक्कत रहे...', जीविका दीदी ने CM नीतीश कुमार को सुनाई रियल स्टोरी; शेयर किया अपना फ्यूचर प्लान

By Babul Deep SInghEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Mon, 16 Feb 2026 12:46 PM (IST)

मुजफ्फरपुर की चंदू भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लाइव संवाद में जीविका से जुड़कर आए बदलाव बताए। उन्होंने जीविका ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बाबुल दीप, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के मोहद्दीपुर की रहने वाली चंदू भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सोमवार को लाइव संवाद किया। यह कार्यक्रम समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया था।

चंदू भारती ने जीविका से जुड़ने के बाद अपने जीवन में आए बदलाव की चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को नीतीश भैया कहकर संबोधित किया। उन्होंने बताया कि जीविका से जुड़ने के बाद आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

नल जल योजना का लाभ मिला, बच्चों को नियमित पोशाक की राशि मिल रही है। दस हजार रुपये उन्हें पिछली बार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिले थे। उन्होंने इसमें कुछ राशि मिलाकर गाय खरीदी और अब इससे रोजगार कर रही हैं।

उनका सपना है कि इस योजना से दो लाख रुपये मिलेंगे तो इससे सिलाई सेंटर अपने दरवाजे पर खोलेंगी। यहां पर स्वयं और गांव की महिला और युवतियों को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें भी रोजगार मुहैया कराएंगी।

उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़ने के बाद उनकी सोच भी विकसित हुई है। अब वे अपने साथ दूसरे महिलाओं के बारे में भी सोच रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि इस योजना से गांव-गांव की महिलाओं की स्थिति तेजी से सुधर रही है और वे सशक्त बन रही हैं।

 

यह भी पढ़ें- नीट छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 8 हफ्ते के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश 

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में 17 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना की प्रक्रिया, पोर्टल के जरिए नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी डिटेल