Move to Jagran APP

महिला उत्पीडऩ व यौन हिंसा के खिलाफ साइकिल से वर्ल्‍ड टूर पर निकली बिहार की सविता

महिला उत्पीडऩ व यौन हिंसा के खिलाफ बिहार की एक लड़की साइकिल से वर्ल्‍ड टूर पर निकली है। उसने इसके पहले भी 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान को लेकर देश में 12,500 किमी की यात्रा की है।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 03 Apr 2018 09:32 AM (IST)Updated: Wed, 04 Apr 2018 11:15 PM (IST)
महिला उत्पीडऩ व यौन हिंसा के खिलाफ साइकिल से वर्ल्‍ड टूर पर निकली बिहार की सविता
महिला उत्पीडऩ व यौन हिंसा के खिलाफ साइकिल से वर्ल्‍ड टूर पर निकली बिहार की सविता

सारण [जेएनएन]। महिलाओं की सुरक्षा और यौन हिंसा के खिलाफ जागरूकता के लिए बिहार के सारण जिला की एक लड़की आगे आई है। उसने दुनिया की साइकिल से सैर (वर्ल्‍ड टूर) कर आवाज बुलंद करने की ठानी है। राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट से रविवार को उसने इस मुहिम की शुरुआत की। उसका अगला पड़ाव नेपाल है। वहां से वह भूटान और पाकिस्तान जाएगी। वह श्रीलंका भी जाएगी।

loksabha election banner

बिहार के सारण की रहने वाली है सविता

बिहार के सारण के पानापुर में जन्मी सविता महतो महिला सुरक्षा का संदेश लेकर दिल्ली के इंडिया गेट से साइकिल से दुनिया की यात्रा पर रवाना हुईं हैं। सविता साइकिल यात्रा से महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठा रही हैं।

पहले भी कर चुकीं साइकिल यात्राएं

सारण के चौहान महतो एवं क्रांति देवी की पुत्री सविता इसके पहले 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान को लेकर देश के 29 राज्यों में 12,500 किलोमीटर का सफर तय कर चुकीं हैं। इस दौरान  उन्‍होंने स्कूल-कॉलेज में जाकर छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर संदेश दिया था। उन्‍होंने नदी को बचाने एवं स्वच्छ रखने के लिए भी हरिद्वार से यात्रा की शुरुआत की थी। उन्‍होंने साइकिल से ऋषिकेश, श्रीनगर, चंबा होते हुए उत्तरकाशी तक की यात्रा की थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.