आयुष बने प्रथम बिहार राज्य अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के विजेता
बिहार राज्य अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में छपरा के खिलाडि़यों का दबदबा रहा। पटना में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर 14 में छपरा के आयुष कुमार विजेता बने जबकि अंडर 10 में सुमित कुमार तथा अंडर 8 में अरशद रजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जागरण संवाददाता, छपरा : बिहार राज्य अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में छपरा के खिलाडि़यों का दबदबा रहा। पटना में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर 14 में छपरा के आयुष कुमार विजेता बने जबकि अंडर 10 में सुमित कुमार तथा अंडर 8 में अरशद रजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 में फरहान रजा तथा अंडर 6 में पल साक्षी ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
जिला शतरंज संघ के सचिव मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। शतरंज संघ के संरक्षक डॉ. एस के पांडेय, डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. देव कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, ध्रुव पांडेय, अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष कुमार धीरज, सुमन कुमार वर्मा, श्वेतांक राय पप्पू, सत्येंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विक्की आनंद ,संयुक्त सचिव सुशील कुमार वर्मा, धनंजय कुमार, कमलेंद्र नाथ सह सचिव कुमार शुभम, सनी कुमार सिंह, संयुक्त सचिव यशपाल कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।