छात्राओं ने तोड़ी चुप्पी, बेबाकी से पूछे सवाल
एंजल द हेल्पिग हैंड्स की ओर से स्वस्थ बिटिया सशक्त बिटिया अभियान के तहत शहर के मिश्रीलाल आर्य कन्या उच्च विद्यालय में बुधवार को जागरुकता अभियान चलाया गया। डॉ किरण ओझा प्रभारी प्राचार्य कुमारी इंदिरा रिकी मिश्रा नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
फोटो 20 सीपीआर 2
जासं, छपरा: एंजल द हेल्पिग हैंड्स की ओर से स्वस्थ बिटिया, सशक्त बिटिया अभियान के तहत शहर के मिश्रीलाल आर्य कन्या उच्च विद्यालय में बुधवार को जागरुकता अभियान चलाया गया। डॉ किरण ओझा, प्रभारी प्राचार्य कुमारी इंदिरा, रिकी मिश्रा, नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि इससे किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। डॉ. ओझा ने कहा कि महीने के उन खास दिनों में किशोरियों को मिथक पर ध्यान नहीं देना चाहिए। आत्मविश्वास के साथ बेबाकी से माहवारी संबंधी समस्याओं को दूर करना है। हार्मोनल असंतुलन एक आम समस्या है।
इससे पूर्व स्वागत एंजल द हेल्पिग हैंड्स की अध्यक्ष अर्चना किशोर ने अतिथियों को पौधा प्रदान कर किया। इस मौके पर दीप शिखा कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रीति कुमारी, निक्की कुमारी, पूजा कुमारी, पूजा गोस्वामी, विवेक कुमार गुप्ता ऋचा, शिपी, सुनीता, धंर्मेन्द्र व संस्था से जयश्री, प्रीति, पूजा, कंचन, शालिनी, अनिता, कबड्डी खिलाड़ी कोमल का योगदान अहम रहा।