मांझी प्रमुख व उपप्रमुख पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव
मांझी के प्रखंड प्रमुख भागमनी देवी तथा उप प्रमुख राकेश राय के खिलाफ पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है।
सारण : मांझी के प्रखंड प्रमुख भागमनी देवी तथा उप प्रमुख राकेश राय के खिलाफ पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। 14 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर पंचायत समिति की विशेष बैठक बुलाने की मांग की है। पंचायत समिति सदस्यों का दावा है कि प्रमुख तथा उप प्रमुख अल्पमत में आ चुके हैं। सदस्यों ने आरोप लगाया है कि प्रखंड प्रमुख भागमनी देवी तथा उप प्रमुख राकेश राय पद का दुरुपयोग कर रहे है। पंचायत समिति सदस्यों की उपेक्षा कर अपना कार्य करना,कार्य के व्यवहार के लिए पंचायत समिति की नियमित बैठक नही बुलाना आदि आरोप शामिल हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर लीलावती देवी,मुन्नता देवी,कृष्णा महतो, राजेश कुमार महतो, मोहम्मद सफी रजा, पंकज कुमार ठाकुर, मुन्ना कुमार साह, कृष्ण कुमार ¨सह, सिकंदर यादव, रुकशाना खातून, चंपा देवी, प्रमिला देवी, अहिल्या देवी के हस्ताक्षर शामिल हैं। प्रखंड प्रमुख तथा उप प्रमुख दोनो पर एक साथ अविश्वास प्रस्ताव आते ही प्रखंड की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। विक्षुब्ध समिति सदस्यों बहुमत का आंकड़ा अपने पक्ष में होने का दावा किया हैं। प्रखंड प्रमुख भागमनी देवी तथा उप प्रमुख राकेश राय ने दावा किया कि मेरे पक्ष में 36 समिति सदस्यों में से 28 हमारे साथ हैं। बैठक में विश्वास मत हासिल कर लिया जायेगा।