बेलौर पंचायत के मुखिया व परिजनों पर घर में घुस कर हमला, मुखिया दंपति रेफर
बेलौर पंचायत की मुखिया सेमराहा पीपरा गांव निवासी अंशु देवी एवं उनके परिजनों पर गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने शनिवार की सुबह जानलेवा हमला कर दिया।
फोटो 3 सीपीआर 26
संसू, पानापुर :बेलौर पंचायत की मुखिया सेमराहा पीपरा गांव निवासी अंशु देवी एवं उनके परिजनों पर गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने शनिवार की सुबह जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मुखिया अंशु देवी एवं उनके पति अवधेश ¨सह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी में प्रारंभिक इलाज के बाद छपरा रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे मुखिया दंपति घरेलू कार्यो में व्यस्त थे। इसी क्रम में हथियार से लैस दिनेश ¨सह, अर¨वद कुमार ¨सह समेत दो अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े एवं घायल दंपती को पीएचसी पहुंचाया। वहां इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। जाते-जाते हमलावरों ने मुखिया दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में मुखिया अंशु देवी ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।