विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारण में फिल्मी वारदात: गले में गमछा कसा, बाइक पर लादा; सरेंडर करने जा रहे वांटेड को बदमाशों ने किया किडनैप

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:58 PM (IST)

सारण के विष्णुपुरा मठिया गांव में आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी प्रिंस कुमार गिरि के अपहरण का मामला सामने आया ...और पढ़ें

सारण में आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी (AI Generated Image)

सारण में आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी (AI Generated Image)

HighLights

  1. आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी प्रिंस कुमार गिरि का अपहरण।

  2. सारण के विष्णुपुरा मठिया गांव में हुई घटना।

  3. मां ने मंटू कुमार गिरि सहित अन्य पर दर्ज कराई प्राथमिकी।

संवाद सूत्र, मढ़ौरा (सारण): सारण के गौरा थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा मठिया गांव में आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी के अपहरण से सनसनी फैल गई है। न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय प्रिंस कुमार गिरि को अगवा करने का आरोप लगा है।

उसकी मां मुन्ना देवी ने गांव के ही मंटू कुमार गिरि सहित उसके स्वजन और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी और अपहृत युवक की बरामदगी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

घर की कुर्की कर चुकी है पुलिस:

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, प्रिंस कुमार गिरि गौरा थाना कांड संख्या-163/26 के तहत आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा है। इस मामले में पुलिस उसके घर की कुर्की भी कर चुकी है।

उसकी मां मुन्ना देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे प्रिंस घर आया था। वह न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की बात कह रहा था।

गमछे से गला कसने का भी आरोप:

महिला के अनुसार, प्रिंस नेथुआ चिमनी के पास पहुंचा था। इसी दौरान मंटू कुमार गिरि सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने उसके गले में गमछा डालकर जान मारने की नीयत से खींचा।

इसी बीच मंटू के परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर प्रिंस को जबरन बाइक पर बैठाया और अपने साथ लेकर चले गए। महिला ने पुत्र की हत्या की नीयत से अपहरण किए जाने की आशंका जताई है।

हिरासत में लेकर पूछताछ:

गौरा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई है। अपहृत युवक की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।