Move to Jagran APP

शतरंज प्रतियोगिता में अदिति व पल साक्षी बने विजेता

सारण जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में रविवार को वात्सल्य स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में आदिति श्रीवास्तव एवं बालक वर्ग में पल साक्षी ने खिताब पर कब्जा जमाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 11:23 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:35 AM (IST)
शतरंज प्रतियोगिता में अदिति व पल साक्षी बने विजेता
शतरंज प्रतियोगिता में अदिति व पल साक्षी बने विजेता

जागरण संवाददाता, छपरा :

loksabha election banner

सारण जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में रविवार को वात्सल्य स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में आदिति श्रीवास्तव एवं बालक वर्ग में पल साक्षी ने खिताब पर कब्जा जमाया। उसके पूर्व बिहार क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष विभूति नारायण शर्मा, राज्य भारतोलन संघ के महासचिव डा. सुरेश प्रसाद सिंह, एवं जिला बालीवॉल के सचिव अमित सौरभ ने शतरंज की चाल चलकर प्रतियोगिता का उद्धाटन किया। अतिथियों ने कहा कि शतरंज खेलने से मानसिक विकास होता है। शतरंज के नन्हें बाजीगर को हरसंभव मदद की जाएगी। इतनी कम उम्र में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करना बड़ी बात है। प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों के साथ एक साथ मैच खेलकर 4-0 से विजयी बन अंबर श्रीवास्तव आकर्षण का केंद्र रहे। स्वागत भाषण प्राचार्य सीमा सिंह ने किया। मंच संचालन मनोज कुमार वर्मा संकल्प तथा धन्यवाद यशपाल कुमार सिंह की। शतरंज प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक सन्नी कुमार सिंह थे। इस मौके पर खिलाड़ियों के अभिभावक समेत अन्य खेलप्रेमी मौजूद थे। इनसेट :

शतरंज प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे :

बालिका वर्ग :

प्रथम- आदिति श्रीवास्तव

द्वितीय - जय श्री

तुतीय - दिव्यंका

चतुर्थी - अनिष्का बालक वर्ग :

प्रथम - पल साक्षी

द्वितीय - अनिमेष श्रीलाल

तृतीय आर्य रतन

चतुर्थी - हर्षित कुमार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.