Move to Jagran APP

सेविका-सहायिकाओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर सेविका-सहायिकाओं ने सदर प्रखंड सहित पूरे प्रखंड में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। सरकार पर जमकर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 10:21 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 10:21 PM (IST)
सेविका-सहायिकाओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

जाटी, छपरा : बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर सेविका-सहायिकाओं ने सदर प्रखंड सहित पूरे प्रखंड में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। सरकार पर जमकर निशाना साधा।

loksabha election banner

भिखारी चौक पर जाम का नेतृत्व देवी कर रहीं थीं। इस मौके पर श्वेता ¨सह, कविता कुमारी, आसमां खातून, अर्पणा कुमारी , आरती गुप्ता सविता कुमारी आदि मौजूद थी। प्रशासन के हस्तक्षेप से जाम हटा।

एकमा संसू के अनुसार छपरा-सिवान मुख्य मार्ग को बस स्टैंड पर सेविका-सहायिकाओं ने 15 सूत्री मांगों को लेकर जाम कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने उन्हें जाम हटाने को कहा। मौके पर अध्यक्ष भागीरथी देवी, सचिव सीता देवी, जिला उपाध्यक्ष दया देवी, लक्खी प्रसाद, सरस्वती देवी, ¨रकू देवी आदि मौजूद थी।

संसू, रिविलगंज: प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रखंड अध्यक्ष पुष्पा देवी एवं सचिव शांति ¨सह के नेतृत्व में एनएच 19 जाम किया गया। प्रदर्शनकारियों में हेवंती देवी, मिथिलेश देवी, लक्ष्मीणा देवी, निर्मला तिवारी, सुनीता देवी, मीरा देवी आदि शामिल थीं।

संसू जलालपुर: रैली निकाल कर सड़क जाम किया गया। अध्यक्ष विमला देवी ने कहा कि सरकार ने जैसे आशा की मांग मान ली वैसे ही हमारी मांगे पूरी की जाए। थानाध्यक्ष अमिता ¨सह ने उग्र महिलाओं को शांत कराया। एक घंटे तक जाम रहा। इस मौके पर जया ¨सह, मधुलता देवी, बेबी ¨सह, रंजू देवी, प्रेमशिला देवी, ऋषि देवी, अनीता देवी, सुलेखा देवी, अनामिका देवी और खुशबू देवी आदि मौजूद थीं।

संसू, मकेर: अस्पताल चौक पर धरना देकर सेविका-सहायिकाओं ने एनएच 722 को जाम कर दिया। नेतृत्व कर रहीं जिलाध्यक्ष सविता ¨सह ने कहा कि सरकार हमारी मांगें नहीं सुन रही। मौके पर शोभा कुमारी,उमा देवी,विमला कुमारी, राखी कुमारी, अर्चना, पुष्पांजलि, पूनम, लक्ष्मी देवी, कल्पना कुमारी, रूबी कुमारी आदि शामिल थीं।

संसू, मढ़ौरा: हाथों में झाड़ू व डंडे लेकर सेविकाएं सड़क पर बैठ गई। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। परियोजना कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए वे आंबेडकर चौक पहुंची और सड़क जाम कर दिया। मौके पर अध्यक्ष वेणु मीनाक्षी, कोषाध्यक्ष सुमित्रा पांडेय, सरिता कुमारी, गीता देवी, सविता कुमारी, सुनीता देवी, नीलम देवी, मीरा कुमारी आदि मौजूद थीं।

संसू, बनियापुर: एनएच 331 पर सेविका-सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। इस कारण आवागमन बाधित रहा। मौके पर संघ की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, मीणा कुमारी, गीता देवी, रीता देवी, मधु गुप्ता, शबनम खातुन, हुस्ना खातुन, सुमन कुमारी, मंजू राय, शिल्पी कुमारी मौजूद थीं।

संसू, अमनौर: अमनौर -भेल्दी पथ को सेविकाओं ने परियोजना कार्यालय के समक्ष जाम कर दिया। प्रदर्शन में संघ की अध्यक्ष शोभा कुमारी व लक्षमीणा कुंअर के अलावा आशा देवी, विनीता देवी, सीमा देवी, ज्ञांती देवी, बबीता देवी, संगीता देवी, विभा देवी, शोभा देवी , माला देवी, रानी देवी आदि शामिल थी ।

तीन सड़कों पर बाधित किया आवागमन

संसू, मांझी: मांझी-छपरा, मांझी-एकमा एवं मांझी-ताजपुर मुख्य मार्ग को जाम कर सेविका-सहायिकाओं ने जम कर बवाल काटा। सड़क जाम के दौरान किसी भी वाहन यहां तक कि साइकिल को भी नही जाने दिया। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष सुमन ¨सह सहित माधुरी कुमारी ¨सह, रानी देवी, शोभा देवी, मनसा देवी, सन्ध्या देवी, का¨लदी देवी, उर्मिला देवी आदि दर्जनों सेविका सहायिका शामिल थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.