गोलीकांड में मरे सुनील के आश्रित को मिला पांच लाख
छपरा। सदर प्रखंड के कतुबपुर मे 16 अक्टूबर 2013 को मारे गए सुनील पासवान की आश्रित क्रांति
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Oct 2017 03:04 AM (IST)Updated: Sat, 21 Oct 2017 03:04 AM (IST)
छपरा। सदर प्रखंड के कतुबपुर मे 16 अक्टूबर 2013 को मारे गए सुनील पासवान की आश्रित क्रांति देवी को अनुग्रह अनुदान के तहत पांच लाख रूपये की मदद शुक्रवार को दी गई। जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद ने आज अपने कार्यालय कक्ष में अनुग्रह अनुदान की राशि का चेक प्रदान किया। उल्लेखनीय हो कि कुतुबपुर में पुलिस की गोली से सुनील पासवान की मौत हो गई थी। तत्कालीन जिलाधिकारी सारण द्वारा ¨हसा में मृत व्यक्ति के आश्रित कांति देवी को पांच लाख रुपये अनुग्रह अनुदान राशि की अनुशंसा गृह विशेष विभाग को की गई थी। वहां से स्वीकृति एवं आवंटन उपलब्ध हो जाने के बाद आज आश्रित को चेक दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें