शहर की 36 सड़कें होगी चकाचक, लॉटरी से निकला टेंडर
छपरा नगर निगम के क्षेत्र के विभिन्न वार्ड के करीब 36 सड़कों निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। मुख्यमंत्री शहरी पक्की नाली-गली निश्चय योजना के तहत सड़क एवं नाला का निर्माण किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, छपरा : छपरा नगर निगम के क्षेत्र के विभिन्न वार्ड के करीब 36 सड़कों निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। मुख्यमंत्री शहरी पक्की नाली-गली निश्चय योजना के तहत सड़क एवं नाला का निर्माण किया जाएगा। नगर आयुक्त अजय कुमार सिन्हा के कक्ष में शुक्रवार को लॉटरी के माध्यम से इन सड़कों की निविदा की गयी।
इस दौरान नगर निगम कैंपस में संविदा कर्मियों की भीड़ पूरे दिन लगी थी। वार्ड पार्षद भी निगम कैंपस में पहुंच हुए थे। जिसमें विभिन्न वार्ड में सड़क पीसीसी निर्माण के लिए निविदा किया गया। वित्तीय वर्ष 2018-19 की यह योजना है। जिसमें कई सड़कों को पुन: निविदा प्रकाशित की गयी थी। उल्लेखनीय हो कि नगर निगम की स्थाई सशक्त समिति के सदस्यों ने पिछले बैठक में ही प्रस्ताव पारित किया था कि नगर निगम क्षेत्र की सभी सड़क एवं नालों को बनाने की प्रक्रिया को पूरी की जाए। जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने तेजी लाते हुए सड़क निर्माण की लंबित निविदा की प्रक्रिया को पूरा किया है। इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त अजय कुमार सिन्हा, कनीय अभियंता सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, समेत निगम के कर्मी मौजूद थे।