चोरी की गाड़ी के साथ दो गिरफ्तार
सारण। गड़खा पुलिस ने वाहन चे¨कग अभियान के तहत एक बाइक के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Aug 2017 03:08 AM (IST)Updated: Mon, 28 Aug 2017 03:08 AM (IST)
सारण। गड़खा पुलिस ने वाहन चे¨कग अभियान के तहत एक बाइक के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति गड़खा थाना क्षेत्र के बाजीतपुर निवासी अमित कुमार एवं नरायणपुर गांव के मोहम्मद सोहराब बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष संतोष रजक ने बताया कि गड़खा थाना के समीप वाहन चे¨कग लगा हुआ था। तभी ये दोनों एक प्लेटिना गाड़ी से रेपुरा की तरफ से आ रहे थे। जब पुलिस इनलोगों की गाड़ी रोक जांच की तो इनलोगों के पास गाड़ी का कोई कागजात नहीं था। साथ ही जांच के क्रम में गाड़ी चोरी का पाया गया। दोनों पर केस कर जेल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें