एलआइसी के कैश वैन 11 लाख लूट मामले में दो गिरफ्तार
छपरा। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के इसरौली पोस्ट आफिस के पास एलआइसी के कैश वैन से 11 लाख रूपये
छपरा। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के इसरौली पोस्ट आफिस के पास एलआइसी के कैश वैन से 11 लाख रूपये लूट मामले में स्थानीय पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। इनके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने परसा के लालबाबू मियां को पिस्टल व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसने लूट कांड में अपनी संलिप्तता भी बताई है। बताया जाता है कि पूर्व में इस लूटकांड में डोरीगंज से पप्पू मांझी की गिरफ्तारी हुई थी। उसी ने कई साथियों का नाम बताया था। इसी के बाद लालबाबू मियां प एक अन्य की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अभी छापेमारी कर रही है। हालांकि पुलिस द्वारा इस गिरफ्तारी से अनभिज्ञता जाहिर की जा रही है। बताते चलें कि एलआइसी के कैश वैन पर फाय¨रग कर बदमाशों ने 11 लाख रूपया लूट लिया था। इस घटना में गार्ड व कर्मी घायल हुए थे। कैश को रेडियंट कंपनी छपरा में जमा करने के लिए बोलेरो से ले जा रही थी। यह कैश मढ़ौरा एलआइसी का था।