Move to Jagran APP

नट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

सारण। एक विशेष अभियान के तहत मढ़ौरा में नट गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार

By Edited By: Published: Sun, 13 Mar 2016 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 13 Mar 2016 07:38 PM (IST)
नट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

सारण। एक विशेष अभियान के तहत मढ़ौरा में नट गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को शिल्हौड़ी मंदिर के पास स्थानीय युवको के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। इस अभियान में मढ़ौरा सहित चार थानों की पुलिस लगी थी। बताते चलें कि पुलिस गाड़ी मढ़ौरा से छपरा की ओर जा रही थी। यह गाड़ी जैसे ही शिल्हौड़ी पहुंची उसी समय दक्षिण दिशा से एक सूमो गाड़ी शिल्हौड़ी पहुंची। पुलिस द्वारा हाथ देने पर गाड़ी मंदिर परिसर की ओर बढ़ गयी। पुलिस भी पीछे चली। मंदिर के बाद सड़क नहीं मिलने पर सूमो में भाग रहे सभी लोग गाड़ी छोड़कर पैदल भागने लगे। तीन लोग पश्चिम की ओर भागे और दो लोग उत्तर दिशा में भागे। शोर सुनकर क्रिकेट खेलने वाले कुछ युवक भी उधर ही भागे और दोनों युवक पुलिस पकड़ में आ गये। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.