Move to Jagran APP

Saran News: छपरा नगर निगम, कोपा एवं मांझी नगर पंचायत में 134 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा

छपरा नगर निगम कोपा एवं मांझी नगर पंचायत में शुक्रवार को नामांकन के लिए भीड़ रही। यहां 134 नामांकन पत्र विभिन्न पदों के लिए भरा गया। इसमें सबसे ज्यादा भीड छपरा नगर निगम के लिए दिखा। छपरा नगर निगम में 65 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

By Amritesh KumarEdited By: Umesh KumarPublished: Fri, 23 Sep 2022 10:38 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 05:41 AM (IST)
Saran News: छपरा नगर निगम, कोपा एवं मांझी नगर पंचायत में 134 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा
छपरा नगर निगम, कोपा एवं मांझी नगर पंचायत में 134 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।

सारण, जागरण संवाददाता। छपरा नगर निगम, कोपा एवं मांझी नगर पंचायत में शुक्रवार को नामांकन के लिए भीड़ रही। यहां 134 नामांकन पत्र विभिन्न पदों के लिए भरा गया। इसमें सबसे ज्यादा भीड छपरा नगर निगम के लिए दिखा। छपरा नगर निगम में 65 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मेयर पद के लिए प्रिया सिंह उर्फ प्रिया देवी एवं विद्या सागर विद्यार्थी ने नामांकन किया।

loksabha election banner

डिप्टी मेयर पद के लिए एक प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चौधरी ने नामांकन किया। नामांकन को लेकर शहर में आज पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। सदर एसडीओ और पुलिस प्रशासन सड़क पर उतर कर जाम को खत्म कराये।

44 लोगों ने किया नामांकन

निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी अमित कुमार के समक्ष प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें सबसे अधिक 62 प्रत्याशी ने वार्ड पार्षद के लिए पर्चा भरा। एक प्रत्याशी ने डिप्टी मेयर वह दो प्रत्याशियों ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। छपरा नगर निगम के नामांकन कार्य के कागजातों की जांच डीआरडीए के एसएस तिवारी, विनोद यादव, राजेश कुमार कर रहे हैं।

वही मांझी नगर पंचायत के चुनाव के लिए निर्वाचित पदाधिकारी डीसीएलआर कार्यालय में 44 लोगों ने नामांकन किया। निर्वाची प्रत्याशी डीसीएलआर पुष्पेश कुमार ने बताया कि चार मुख्य पार्षद, चार उप मुख्य पार्षद एवं 36 पार्षद ने नामांकन किया। कोपा नगर पंचायत के लिए डीआरडीए निदेशक बलदेव चौधरी के समक्ष प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

यहां मुख्य पार्षद पद के लिए तीन, उपमुख्य पार्षद पद के लिए छह एवं पार्षद पद के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

सारण नगर निकाय चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया के आठवें दिन मशरक नगर पंचायत में विभिन्न पदों के लिए 32 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मशरक नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पद के लिए दो, उपमुख्य पार्षद पद के लिए तीन एवं पार्षद पद के लिए 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

छपरा की तरक्की के साथ महिलाओं को बनाउंगी आत्मनिर्भर : प्रिया

नामांकन के बाद प्रेस से बातचीत करते हुए प्रिया देवी ने कहा कि छपरा की जनता इस बार मेयर को चुनेगी। हमारे शहर में नागरिक सुविधाओं का बहुत अभाव है। हम शहर को विकसित करने के विजन के साथ चल रहे हैं। शहर को स्मार्ट बनाने के साथ साथ निगम के काम काज में सुधार करूंगी।

यदि चुनाव जीती तो जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड, बेघरों को घर, शौचालय विहीन परिवारों के लिए शौचालय के साथ नगर निगम के विभिन्न कार्यों को आनलाइन कराया जाएगा। नामांकन कार्यक्रम में मिंटू सिंह, सुषमा सोनी, अंजू देवी, उपेंद्र राय, प्रकाश सिंह, हरेराम शास्त्री, आशीष बाबा, चंदन गुप्ता, चंदू, मो सुलतान इदृशी, संजीव रंजन, मोनू पठान, तारिक अली मौजूद थे।.


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.