अनियंत्रित टेम्पो पलटा, आधा दर्जन घायल
जासं, छपरा : गड़खा थाना क्षेत्र में शनिवार को अनियंत्रित होकर एक टेम्पो पलट गयी। टेम्पो पलटने से उसपर
By Edited By: Published: Sun, 26 Apr 2015 01:03 AM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2015 01:03 AM (IST)
जासं, छपरा : गड़खा थाना क्षेत्र में शनिवार को अनियंत्रित होकर एक टेम्पो पलट गयी। टेम्पो पलटने से उसपर सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। सभी जख्मी को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां एक वृद्ध की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध स्थानीय थाना क्षेत्र के कुदरबाघा गांव निवासी स्व. रामजी सिंह का 80 वर्षीय पुत्र मोहन सिंह बताया जाता है। जिसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें