किशोर की हत्या में आरोपित सगे भाइयों को पुलिस ने दबोचा
संसू, रसूलपुर (सारण) : रसूलपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर असहनी गांव से युवक की हत्या में आरोपित द
By Edited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 08:02 PM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 08:02 PM (IST)
संसू, रसूलपुर (सारण) : रसूलपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर असहनी गांव से युवक की हत्या में आरोपित दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। बताया जाता है कि चार दिन पूर्व असहनी गांव में महुआ चुनने के विवाद में 15 वर्षीय किशोर अंकित ओझा की हत्या मदन यादव के पुत्र प्रदीप यादव एवं संजीत यादव ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर कर दी थी। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर संदीप यादव और प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें