विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई पुलिस ने छपरा में युवक को दबोचा

By Edited By:
Published: Thu, 11 Jul 2013 09:11 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2013 09:12 PM (IST)

News Article Hero Image

कासं, छपरा : मुंबई के व्यवसायी विजय खेर के घर से चोरी कर फरार दो युवकों को मुंबई पुलिस ने गुरुवार को दबोच लिया। दोनों को सीजेएम कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस अपने साथ लेती गयी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंबई के व्यवसायी विजय खेर के घर में दरभंगा के संजय यादव नौकर का काम करता था। बताया जाता है कि संजय ने व्यवसायी के घर से क्रेडिट कार्ड व अन्य कीमती सामान अपने साथी छपरा निवासी इरफान के साथ मिलकर चोरी कर ली। क्रेडिट कार्ड से दोनों ने मिलकर करीब दो लाख रुपये के आभूषण मुंबई में खरीदा। इसके बाद संजय ने क्रेडिट कार्ड इरफान को दे दिया था। इस मामले में विजय खेर ने अंधेरी वेस्ट थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

दर्ज प्राथमिकी के बाद मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरभंगा निवासी संजय यादव को सबसे पहले गिरफ्तार किया। इसके बाद संजय को लेकर मुंबई पुलिस छपरा पहुंची और नाटकीय ढंग से इरफान को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संजय को समझाया था कि वह इरफान को छपरा जंक्शन पर बुलाए और कहे कि उसके पास और क्रेडिट कार्ड है जिसे वह देना चाहता है।

इसके बाद संजय ने इरफान से इसी तरह की बात की। इरफान भी संजय की बातों में आ गया और क्रेडिट कार्ड लेने के लिए जैसे ही छपरा जंक्शन पहुंचा, वैसे ही मुंबई पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने दोनों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मुंबई लेती गयी।

छपरा से गिरफ्तार इरफान अपने को भोजपुरी फिल्म का स्टार बता रहा था। इस संबंध में मुंबई से आए इंस्पेक्टर इरफान इब्राहिम खान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से दोनों की तलाश की जा रही थी। एक को दरभंगा से तो दूसरे को छपरा से गिरफ्तार किया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर