Move to Jagran APP

भूमि विवाद में युवक को मारी गोली

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के झखरा में भूमि विवाद को लेकर मुकेश कुमार सिंह के पुत्र 24 वर्षीय राधारमण सिंह उर्फ बाबुल को गोली मार दी गई। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कमर में दो गोली लगी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 11:21 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 06:13 AM (IST)
भूमि विवाद में युवक को मारी गोली

समस्तीपुर । कल्याणपुर थाना क्षेत्र के झखरा में भूमि विवाद को लेकर मुकेश कुमार सिंह के पुत्र 24 वर्षीय राधारमण सिंह उर्फ बाबुल को गोली मार दी गई। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कमर में दो गोली लगी है। इधर, फायरिग की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने भाग रहे पांच बदमाशों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों के अनुसार मौके से हथियार व गोली भी मिली है। बताया जा रहा कि बाबुल अपने घर पर ही थे। इसी बीच चार बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाश हथियार से लैस होकर पहुंचे और गोली मारकर भागने लगे। फायरिग की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन उन्हें सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग घटना को अंजाम देकर भाग रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित के पिता मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर एक दिन पूर्व कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट और दु‌र्व्यवहार किया था। इस बाबत स्थानीय थाने में दो नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.