कर्मियों ने यांत्रिक कारखाना का कामकाज किया बाधित
रेल मंडल के यांत्रिक कारखाना में शनिवार को कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए प्रशासन के विरोध में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।
समस्तीपुर। रेल मंडल के यांत्रिक कारखाना में शनिवार को कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए प्रशासन के विरोध में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। यांत्रिक कारखाना में 400 से अधिक कर्मियों ने कार्य को पूरी तरह से बाधित रखा। साथ ही सहायक विद्युत अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना पर बैठ गए। इतना ही नहीं कर्मियों ने कारखाना में विद्युत संचरण व्यवस्था को भी पूरी तरह से ठप कर दिया। इससे कारखाना में पूरी तरह से कार्य ठप हो गया। हंगामा की सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर आलम अंसारी बल सदस्यों के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। यांत्रिक कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक वेद प्रकाश ने हड़ताली कर्मियों के प्रतिनिधि को वार्ता के लिए बुलाया। प्रतिनिधिमंडल से वार्ता भी हुई। लेकिन, वार्ता संतोषजनक नहीं होने की वजह से कर्मियों ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। हालांकि, शनिवार को कार्य अवधि के समाप्त होने की वजह से सोमवार से पुन: हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। मौके पर अमित कुमार ¨सह, निरंजन कुमार मेहता, जितेंद्र कुमार ¨सह, राज किशोर मधुकर, राजेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार ¨सह, निरंजन कुमार मेहता, जितेंद्र कुमार ¨सह, राज किशोर मधुकर, राजेश कुमार गुप्ता, भुवनेश्वर राय, विजय कुमार घोष, सुनील कुमार ¨सह, कृष्णा पासवान, सुबोध कुमार मिश्रा, प्रेम किशोर शर्मा, विशुनदेव पासवान, वकील पासवान, सत्य नारायण पासवान, सुनील राम, र¨वद्र कुमार ¨सह, विनोद पासवान आदि उपस्थित रहे।