कार्यकर्ता लें संकल्प, मेरा बूथ सबसे मजबूत : मंगल
बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी पार्टी बगैर कार्यकर्ताओं के परिश्रम, मेहनत के बगैर नहीं जीत सकती है।
समस्तीपुर । बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी पार्टी बगैर कार्यकर्ताओं के परिश्रम, मेहनत के बगैर नहीं जीत सकती है। पिछली बार भी नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे, उसमें कार्यकर्ताओं का अहम रोल था। एक बार फिर समय आ गया है कि हमें एकजुट होकर विपक्ष से लड़ना होगा। देश की विकास की गति को बरकरार रखने और दुनियां में भारत का डंका बजता रहे, इसके लिए नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अपना बूथ, सबसे मजबूत का संकल्प लेना होगा। वे दल¨सहसराय में शक्ति केन्द्र प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब हम बूथ जीतेंगे तो प्रधानमंत्री बनने से नरेंद्र मोदी को काई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि केन्द्र की एनडीए की सरकार ने देश के विकास के लिए जो कार्य किया है, उसे सिर्फ आम लोगों को बताने की जरूरत है। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए उन्होंने उसे सफल बनाने का भी आह्वान किया।