Move to Jagran APP

पति-पत्‍नी के झगड़े में हाई वोल्‍टेज ड्रामा- बिजली के टावर पर चढ़ गई महिला, फिर हुई ये बात

बिहार के समस्‍तीपुर में एक महिला अचानक बिजली के हाई वोल्‍टेज टावर पर चढ़ गई। उसे उतारने में सबों की सांसें फूल गईं। बाद में वह खुद ही नीचे उतर गई।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 08:39 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 10:45 PM (IST)
पति-पत्‍नी के झगड़े में हाई वोल्‍टेज ड्रामा- बिजली के टावर पर चढ़ गई महिला, फिर हुई ये बात
पति-पत्‍नी के झगड़े में हाई वोल्‍टेज ड्रामा- बिजली के टावर पर चढ़ गई महिला, फिर हुई ये बात

समस्तीपुर [जेएनएन]। पति के ताड़ी बेचने के कारण नाराज महिला ने हाई वोल्‍टेज ड्रामा किया। वह 1.32 हजार लाख पावर वाले विद्युत तार के टावर पर जा चढ़ी। उसे उतराने के लिए आम लोगों से लेकर पुलिस व फायर ब्रिगेड के कर्मी मशक्‍कत करते रहे। अंतत: उसके नीचे उतरने पर सबों ने राहत की सांस ली। इस दौरान टावर से पावर सप्‍लाई कटा रहा। घटना बुधवार को समस्‍तीपुर के नाजिरपुर पंचायत में हुई।

loksabha election banner

अचानक बिजली के टावर पर चढ़ गई महिला

मिली जानकारी के अनुसार नाजिरपुर के वार्ड एक निवासी सुरेश महतो की पत्नी ममता देवी (35) घर से निकलकर टावर पर चढ गई। इस दौरान किसी ग्रामीण की नजर उसपर पड़ी। उसने सूचना देकर टावर से बिजली की लाइन कटवा दी। घटना को लेकर टावर से उच्च शक्ति की विद्युत आपूर्ति सुबह 8:35 से 9:50 बजे तक बाधित रही।

खुद नीचे उतरी, लोगों ने ली राहत की सांस

लोगों की लाख कोशिश के बाद भी जब वह नीचे नहीं उतरी तो प्रशासन व पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह घटना स्‍थल पर पहुंचे। एसडीओ विष्णुदेव मंडल के निर्देश पर दलसिंहसराय से फायर ब्रिगेड का दस्ता भी पहुंचा। सभी ने उसे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह बैठी रही। करीब एक घंटा बाद वह खुद नीचे उतर गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर चले गए। महिला चार बच्चों की मां है। उसका पति गांव में ताड़ी बेचकर परिवार चलाता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.