नोटबंदी के दौरान हुई मौत का जिम्मेवार कौन : कांग्रेस
नोटबंदी की विफलता के दो वर्ष पूरा होने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को समाहरणालय मार्च किया। इसमें शामिल कार्यकर्ता हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
समस्तीपुर । नोटबंदी की विफलता के दो वर्ष पूरा होने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को समाहरणालय मार्च किया। इसमें शामिल कार्यकर्ता हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जिला कार्यालय से निकला यह मार्च मुख्य मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा जहां आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने कहा कि नोटबंदी से देश को क्या फायदा हुआ, नोटबंदी के कारण देश में आर्थिक बदहाली के लिए कौन जिम्मेदार है? काले धन पर लगाम क्यूं नहीं लगी? आतंकवाद क्यूं नहीं घटा। प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। मौके पर प्रदेश कांगेस कमेटी के पूर्व महासचिव रामकलेवर प्रसाद ¨सह, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. तरुण कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर शर्मा, सत्य नारायण ¨सह, देवेन्द्र नारायण झा, गायत्री कुमारी कुशवाहा, मिथिलेश पोद्दार, जगन्नाथ यादव, सोनी पासवान, जय शंकर राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजू कुमारी, प्रखण्ड अध्यक्ष शंभू प्रसाद ¨सह, अब्दुल मालिक, नन्द कुमार चौधरी, रणधीर राय, दिवाकर झा, सुभाष चंद्र ¨सह, अर¨वद कुमार ¨सह शुशिला देवी, डोमन राय, उमेश चंद्र कुमार, विनोद कुमार झा, देवरानी देवी, कन्हैया चौधरी, बद्री प्रसाद ¨सह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।