अलग-अलग गांव से वारंटी गिरफ्तार, जेल
समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर पुलिस ने दो न्यायालय वारंटी को गिर
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 11:14 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 11:14 PM (IST)
समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर पुलिस ने दो न्यायालय वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती ने दी। उन्होंने बताया कि रोसड़ा न्यायालय के वारंटी झहुरा टभका निवासी चंद्रमणि झा और उत्पाद न्यायालय समस्तीपुर के वारंटी डीह टभका निवासी अनिल महतो की गिरफ्तारी हुई है। दोनों को संबंधित न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें