Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samastipur News: रोसड़ा में वार्ड पार्षद के नाबालिग भाई की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Sun, 30 Jul 2023 12:04 PM (IST)

    समस्तीपुर जिले के रोसड़ा शहर स्थित जरही गांव में चोरी के आरोप में वार्ड पार्षद के नाबालिग भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या पांच निवासी चौधरी महतो के 15 वर्षीय मृतक श्याम कुमार के रूप में हुई। वह नौंवी कक्षा का छात्र था। कुछ लोग करंट लगाने का भी आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है।

    Hero Image
    रोसड़ा में वार्ड पार्षद के नाबालिग भाई की मौत के बाद जुटी लोगों की भीड़। जागरण

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर (रोसड़ा)। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा शहर के जरही गांव में चोरी के आरोप में वार्ड पार्षद के नाबालिग भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या पांच निवासी चौधरी महतो के 15 वर्षीय मृतक श्याम कुमार के रूप में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक किशोर वार्ड पार्षद रामबाबू महतो का छोटा भाई था। रोसड़ा शहर के निजी विद्यालय में नौवीं कक्षा का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। रोसड़ा थाना अध्यक्ष ने आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

    मृतक के स्वजन अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। चर्चाओं की मानें तो गांव के ही वार्ड संख्या तीन निवासी राम कुमार महतो घर में ही छोटा सा दुकान चलाते हैं।

    शनिवार की मध्य रात्रि में उक्त किशोर चोरी की नियत से दुकान में घुसा था। घर के लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बुरी तरह पिटाई कर दी। इसी से किशोर की मौत होने की बात बताई जा रही है। कुछ लोग करंट लगाने का भी आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है।