Move to Jagran APP

महिला दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

दलसिंहसराय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पंचायत की ओर से प्रतियोगिता आयोजित हुई। एसएचजी महिलाओं के द्वारा निकाली प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं कार्यालय परिसर में रंगोली पेंटिगमेहंदी प्रतियोगिता हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 12:15 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 12:15 AM (IST)
महिला दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
महिला दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

समस्तीपुर । दलसिंहसराय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पंचायत की ओर से प्रतियोगिता आयोजित हुई। एसएचजी महिलाओं के द्वारा निकाली प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं कार्यालय परिसर में रंगोली, पेंटिग,मेहंदी प्रतियोगिता हुई। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम रही प्रीति कर्ण, दूसरे स्थान पर सना तरन्नुम, तीसरे स्थान पर नेहा कुमारी। इसी तरह पेंटिग में आरती कुमारी, सृष्टि कुमारी, इशा कुमारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही।रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी और नेहा कुमारी संयुक्त रूप से प्रथम, ललिता देवी और तीसरे स्थान पर स्मिता कुमारी और मुस्कान को एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार ने पुरस्कृत किया। इसके अलावे अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर महिला फुटबाल खिलाड़ी सम्भवी कुमारी, खुशबू खातून, रोजी कुमारी, काजल कुमारी, शालनी कुमारी,सामाजिक और राजनीतिक कार्यो के लिए वार्ड पार्षद जिरिया देवी, संगीता देवी, रीना देवी, राजकुमारी देवी, कुमकुम कुमारी,बिमला देवी,रंजीता कुमारी,गीता देवी किो सम्मानित किया गया। महिला पुलिस कर्मी में अवर पुलिस निरीक्षक रीना झा, सिपाही पूजा कुमारी, स्मिता कुमारी, सृष्टि कुमारी, स्वं सहायता समूह से राजकुमारी देवी, सुंदेश्वरी देवी,ललिता देवी, लक्ष्मी देवी,अर्चना देवी, गीता देवी, सुमन देवी, कार्यालय कार्य को लेकर नगर मिशन प्रबन्धक रूबी,गुलबिया देवी, सीता देवी माला देवी को एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार ने सम्मानित किया। नगर अध्यक्ष राजेश पासवान की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुई। मौके पर उप मुख्य पार्षद चंदन, प्रसाद, बीडीओ प्रफुलचन्द्र प्रकाश,सीओ अमरनाथ चौधरी, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, नगर प्रबंधक अमरेंद्र कुमार,वार्ड पार्षद शम्भू प्रसाद साह, गौरी शंकर, सहित अन्य कार्यालय कर्मी मौजूद थे। महिलाओं को पूरी सम्मान के लिए करना होगा संघर्ष

loksabha election banner

उजियारपुर, संस : प्रखंड के बेलामेघ पंचायत में नैना जीविका महिला संगठन के अध्यक्ष सरिता कुमारी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि रूप में मौजूद स्थानीय समाजसेवी महिला सुनीता शर्मा ने इस अवसर पर कोरोना काल से लेकर अभी तक समाजिक कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाली दर्जनों महिलाओं को फूल-मालाओं से सम्मानित किया।उन्होंने महिलाओं के सम्मान और अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा की हम महिलाएं देश की आधी आबादी होते हुए भी सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक क्षेत्रों मे कमजोर है।मौके पर सुनैना देवी, नीलम देवी, प्रियंका देवी, मीनू देवी, रिकू देवी आदि दर्जनों महिला मौजूद थी। पूसा,संस अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जदयू कार्यालय बिरौली में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ताराचन्द मेहता की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुई। इसमें जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता, शकुंतला वर्मा,युवा जिलाध्यक्ष अंजनी कुशवाहा, अशोक कुमार मेहता समेत अन्य मौजूद थे।

ताजपुर,संस : ऐपवा से जुड़ी बड़ी संख्याओं में महिलाएं अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं नारे लिखे तख्तियां लेकर मोतीपुर जुलूस निकाला। जुलूस मुख्य मार्ग से गांधी चौक पर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता ऐपवा प्रखण्ड अध्यक्ष सोनिया देवी ने की। सभा का संचालन प्रखंड सचिव रंग कुमारी ने किया। अनीता देवी, नीलम देवी, रजिया देवी, राम दुलारी देवी, सुनीता देवी, पुनम देवी, बेबी देवी समेत अन्य ने संबोधित किया।

कल्याण्पुर,संस : महालक्ष्मी युक्ति मंडल जितवारिया के द्वारा महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए। युवा स्वयंसेवक रवि रोशन कुमार की अध्यक्षता में यह आयोजित हुई। इसमें निशा भारती, अनुष राज, बेबी कुमारी, सुधा कुमारी, मनीषा कुमारी, ममता कुमारी, मुन्नी कुमारी, सुमन कुमारी समेत अन्य ने भाग लिया।

खानपुर,संस : विश्वास जीविका महिला संकुल संघ,सिरोपट्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुई।अध्यक्षता पूनम शर्मा ने की। प्रखंड परियोजना प्रबंधक शैलेश रंजन ने कहा कि जीविका दीदियों ने कोरोना काल में भी बेहतर काम किया। क्षेत्रीय समन्वयक उमेश दास, सामुदायिक समन्वयक प्रतिभा कुमारी,मंजू कुमारी,एमबीके अनिल कुमार समेत अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.