वाजपेयी सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि राष्ट्र के नेता थे : राम सुमरन
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर बरहेता के प्रागंण में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया।
समस्तीपुर। कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर बरहेता के प्रागंण में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमरन ¨सह ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि अटल जी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के ही नेता नही थे। बल्कि वे पूरे राष्ट्र के नेता थे। विरोधी दल के लोग भी उन्हें पसंद करते और उनकी बातें सुनते थे। उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि और विकास के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। इसके उपरांत रूपनारायण देव की ओर से शांति भोज का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक भरत ¨सह ने की। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र ¨सह, प्रवक्ता प्रभात कुमार, डॉ.मुरलीधर देव, मुकेश कुमार दीपक, राजीव कुमार ठाकुर, ललन साह, रौशन कुमार यादव, शशिधर देव, हरिकांत ठाकुर, तेज नारायण प्रसाद, अभिजीत कुमार, श्रृष्टि कुमारी, गौरव कुमार, प्रमोद कुमार देव, संजीव देव समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।